फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली के बोर्ड में मासूम ने अंगुली डाली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोचिंग पढ़ने गई चार वर्षीय मासूम की बिजली के बोर्ड में अंगुली डालने से करंट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरपुरा निवासी अजीत कुमार की दो बेटियां जिसमें बड़ी बेटी अनुष्का (6) व छोटी बेटी मिष्टी (4) मोहल्ला में एक युवती के घर कोचिंग पढ़ने सोमवार को गईं थी। जहां कोचिंग वाले घर में मोबाइल चार्ज के लिए नीचे रखे बिजली के बोर्ड में मिष्टी ने अंगुली डाल दी। इससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई।
बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से बच्ची के पिता व चाचा ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बिधूना कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जिस पर आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें