फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौसी की शादी में आई मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। मौसी की शादी में शामिल होने आई मासूम शुक्रवार की दोपहर एक पिकअप की चपेट में आ गई। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी अजय सिंह शाक्य की छोटी पुत्री राशि की शादी 23 अप्रैल को है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी लोग तैयारियों में जुटे थे। शादी में अजय सिंह की बड़ी बेटी पूजा पत्नी सुधीर शाक्य निवासी नगला भग्गी इकदिल जिला इटावा बेटी शिप्रा उर्फ कष्पी (3) वर्ष के साथ आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे शिप्रा को एक दुकान से कुछ सामान दिलाकर घर लौटी ही थी। तभी घर के सामने से एक पिकअप हार्न बजते हुए निकली। घर के सामने ऊंचे चबूतरे पर चढ़ते समय शिप्रा का पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए पिकअप के पहिया के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक सुरेश कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से शादी की खुशियां गम में बदलकर गई। थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के अनुसार पिकअप गासीपुर निवासी एक युवक की थी। चालक व पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल तहरीर मिलने का इंतजार है। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें