फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक का शव पहुंचने पर गमगीन रहे मासूम भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)।
लछियामऊ निवासी युवक का शव गुरुवार शाम गांव पहुंचा तो मासूम भाई बहन गमगीन दिखे। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। देर शाम यमुना के शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव लछियामऊ निवासी अजय उर्फ छोटू (18) पुत्र अशर्फी लाल की अपने चाचा स्व. मोहनलाल की पुत्री रोली (17) से नजदीकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। चाचा मोहनलाल की मौत के बाद चाची ममता ने दूसरी शादी कर ली। मूसानगर के गौरी में वह बेटी रोली के साथ रहने लगी। दो माह पहले रोली अपने पैतृक गांव लछियामऊ आई थी। अजय व रोली के बीच की नजदीकी को लेकर परिजनों में नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले अजय गौरी गांव पहुंचा। जहां रोली व अजय ने बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चाची की सूचना पर गांव लछियामऊ से परिजन गौरी पहुंचे। जहां से अजय का शव लेकर परिजन लौट आए। शेरगढ़ घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कराया गया। पिता अशर्फीलाल, बहन खुशबू, भाई प्रेम, रामू गमगीन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें