फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। तीन दिन पहले फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल बुजुर्ग किसान ने सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

23 सितंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे महेश चंद्र (60) पुत्र वंशीलाल अपने साथी मोहर सिंह के साथ फफूंद से अपने गांव बैसुंधरा बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर स्थित फफूंद और बैसुंधरा के बीच दयाल नगर के पास पहुंची ही थी। कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महेश की हालत गंभीर देख उन्हें सैफई रेफर कर दिया था। जहां 26 सितंबर को उपचार के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष फफूंद विनोद कुमार ने बताया कि महेश चंद्र मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें