फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लूट की घटना की सूचना, बाद में दी दुकान पर कब्जा करने के प्रयास की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बा के फीडर रोड पर मोहल्ला किशोरगंज में एक दुकान के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये लूट की पीड़ित की ओर से दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस परेशान होती रही। जांच के बाद देर शाम मामला दुकान पर कब्जा करने का निकला।
कस्बा के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी कुलदीप गुप्ता ने शुक्रवार सुबह पुलिस को फोन करके सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले तोड़कर कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये की लूट कर ली है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। वहीं शाम तक मामले की जांच करने के बाद लूट की जगह मामला दुकान पर कब्जा करने के प्रयास का निकला।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार कस्बा के फीडर रोड किशोरगंज में इलेक्ट्रानिक की कुलदीप गुप्ता की दुकान है। इसके मालिक किशोरगंज निवासी ओमकांत शुक्ला हैं। पीड़ित कुलदीप गुप्ताोन बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आठ से 10 लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। जहां से वह दुकान के ताले तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये कीमत का इलेक्ट्रानिक का सामान लूट ले गए।
तीन लोगों को आसपास के दुकानदारों ने पकड़कर कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। मुख्य बाजार में हुई इस घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत देखने को मिली। वहीं शाम होते-होते पुलिसिया जांच में पूरे घटना की हकीकत उजागर हो गई। इसमें मामला दुकान पर कब्जा करने को लेकर निकला।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित दुकान मालिक की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ दुकान पर कब्जा करने का प्रयास करने की तहरीर दी गई है। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें