फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता, खसरा फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सौंधेमऊ में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए जा रहे चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। आरोप है कि खसरा फाड़ दिया। लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सौंधेमऊ के लेखपाल जय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम सौंधेमऊ प्रधान ने उन्हें चकरोड की पैमाइश के लिए बुलाया था।
सोमवार शाम पैमाइश में पाया कि चकरोड अधिक चौड़ा है, जिस पर काश्तकार एतराज जता रहे थे।
प्रधान से कहा कि चकरोड नक्शे के अनुसार ही बनवाएं। लेखपाल का आरोप है कि दो लोगों ने उनका खसरा फाड़ दिया और जरीब भी फेंक दी।
लेखपाल संघ के जिला महामंत्री अशोक दोहरे समेत अन्य लेखपाल भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि प्रधान के परिजनों और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें