फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे दुखों के दिनों में मां बड़ी काम आती है...

Thu, 03 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
जगराते में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने पूरी रात मातारानी का गुणगान किया। विभिन्न झांकियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध बने रहे।
विज्ञापन


 बुधवार की रात को आर्य नगर मोहल्ले के काली शिव मंदिर पर देवी जागरण हुआ। कासगंज एटा की पंडा एंड ग्रुप आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत कल्पना तिवारी ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कलाकारों ने गीतों से माता रानी का गुणगान किया। झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। दीपक के गाए गीत मेरे दुख के दिनों में मां बड़ी काम आती है, मुझे बेटा कहकर के सीने से लगाती है, को खूब सराहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक राजू गुप्ता, राघवेंद्र चतुर्वेदी, रामकुमार जैन, दीपक गुप्ता, सनिल पोरवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें