फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कार्यशैली सुधारें अफसर वर्ना होंगे निलंबित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू व मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अभ्युदय योजना और सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू अधिकारियों की कार्यशैली पर जमकर बिफरे। कहा कि जिले में क्या चल रहा है। सरकार की दोनों योजनाओं में सही कार्य नहीं हो रहे हैं। अभ्युदय योजना में बच्चों की संख्या सिर्फ 50 है। अधिकारी कार्यशैली में सुधार लाएं वर्ना निलंबित होंगे।
विज्ञापन

ककोर स्थित जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एसीएस ट्रांसपोर्ट एल वेंकटेश्वर लू ने दोनों योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को खरी-खरी सुनाई। अभ्युदय योजना से शुरूआत करते हुए समाज कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को योजना में बच्चों की संख्या कम होने पर फटकार लगाई। कहा कि जल्द ही जनपद के डिग्री कॉलेजों और अन्य स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर के इसमें सुधार लाएं।
ब्लॉक स्तर पर बारहवीं पास कर चुके या बारहवीं करने वाले बच्चों को अभ्युदय योजना के लिए जागरूक कर उन्हें योजना के तहत क्लास में दाखिला दिलाएं। बच्चों को नीट, जेई, एनडीए, सीडीएस, यूपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद सड़क सुरक्षा पर बात करते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अनफिट वाहनों की सूची तैयार करें जो भी वाहन अनफिट हैं, उनका पंजीयन रद्द किया जाए। बच्चों की जिंदगी से कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बैठक में डीएम सीपी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, एडीएम रेखा एस. चौहान, डीटीसी डॉ विजय कुमार, आरटीओ राजेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रर्वतर विदिशा सिंह, एआरटीओ औरैया अशोक कुमार, डीआईओएस कमलेश पांडेय सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी चेत जाएं
सड़कों की देखरेख के लिए बने पीडब्ल्यूडी विभाग, इनके अधिकारियों की काम न करने की बात पर अपर मुख्य सचिव ने डीएम औरैया से एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा अगर अधिकारियों की कार्यशैली और सड़कों पर रोड़ साइन या स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाते तो सूची शासन को भेजें। ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें