संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यूपी स्काॅलरशिप वेबसाइट के सर्वर में तकनीकी खासी से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व दशम में एनपीसीआई न हो पाने से छात्र-छात्राओं को योजना से वंचित होने की चिंता सताने लगी है। पूर्व दशम में आवेदन करने की समय सीमा दस नवंबर को अंतिम तिथि थी।
वहीं दशमोत्तर में 11वीं, बीए प्रथम वर्ष, एमए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है। परेशान छात्र-छात्राएं कैफे से लेकर सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। पूर्व दशम की छात्र-छात्राओं को बैंक से भी एनपीसीआई न होने से आवेदन ऑनलाइन नहीं हो रहा है। छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की मानें तो लगातार सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान पूरी दिन खराब हो जा रहा है।
पूर्व दशम में एनपीसीआई की समस्या आ रही है। इससे आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। जबकि 11वीं, बीए प्रथम वर्ष, एमए प्रथम वर्ष की कक्षाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। बीए प्रथम वर्ष के विकास, सुनील, विकास गुप्ता का कहना है कि वेबसाइट में तकनीकी खामी आने के चलते छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। 10वीं के अंश प्रताप सिंह, उदय प्रताप, अंजली का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।
स्कालरशिप वेबसाइट के सर्वर में कुछ तकनीकी समस्या आ रही है। आवेदन की तिथि बढ़ सकती है। समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा। - डॉ. इंदिरा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी