फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गांव लौटे आईएएस चैतन्य का हुआ सम्मान

Sat, 15 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। यूपीएससी की परीक्षा में आईएएस के लिए आल इंडिया 37वीं रेंक लाने वाले बेल्हूपुर गांव निवासी चैतन्य अवस्थी का शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। लहरापुर रोड स्थित गेस्टहाउस में कंचौसी और नवीमोहन (बेल्हूपुर) के लोगों ने चैतन्य को सम्मानित किया। उनके पिता स्व. संत शरण अवस्थी को भी याद किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह ने चैतन्य की सफलता को विशेष उपलब्धि बताया। मां प्रतिमा अवस्थी सहित सभी लोगों के जनकल्याण की भावना से ओतप्रोत यादें भी साझा की। दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव दुबे ने संस्मरण के माध्यम से चैतन्य को जिले का गौरव बताया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अतुल आक्रोश, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्र, कंचौसी चेयरमैन राजू सिंह, ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह, सोनू मिश्रा, पिंकू दुबे, ज्ञानप्रकाश, अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें