फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः एचटी लाइन के तार टूटे, 20 गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
टूटे पोल को दुरुस्त कर रखवाया गया ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर। तेज आंधी के साथ बारिश होने पर सोमवार रात 11 बजे के करीब कंचौसी के पास एचटी लाइन पर एक पेड़ टूट कर गिर गया। इससे तार व खंभा टूट गया। तार टूटते ही कखावतू बिजली घर से जुड़े 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। मंगलवार शाम पांच बजे के करीब सभी गांवों की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कखावतू बिजली केंद्र से जुड़े प्लास्टिक सिटी लखनपुर को जाने वाली एचटी लाइन में कंचौसी के पास सोमवार की रात तेज आंधी पानी के चलते पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं थीं। जिससे एचटी लाइन का तार व खंभा टूट गया था। तार टूटने से सुजानपुर, लुखरपुरा, हंसे पुरवा, रतवा, रघुनाथपुर, कनारपुर, नीलकंठ पुरवा, मेरखपुर, हरराजपुर, लहोखरसमेत 20 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
जानकारी होने पर लाइनमैनों के साथ पहुंचे जेई विवेक खरे ने रात में ही प्रयास कर करीब 10 गांवों की आपूर्ति बहाल कराई। वहीं 10 गांव की बिजली मंगलवार शाम पांच बजे बहाल हो सकी। दिन में बिजली न आने से लोग गर्मी में परेशान रहे। जेई कखावतू विवेक खरे ने कहा कि सोमवार रात प्रयास कर कई गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी थी। वहीं शेष काम मंगलवार दोपहर तक पूरा हो सका। अब पूरी तरह से आपूर्ति दुरुस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें