फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चुनमुन के अर्धशतक पर भारी पड़ी रितिक की धमाकेदार पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील के पीछे आयोजित बिधूना वॉरियर्स टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गुरुवार को मलिकपुर और पसुआ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें पसुआ की टीम ने जीत हासिल की। चुनमुन के अर्धशतक पर रितिक की धमाकेदार पारी भारी पड़ी।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने फीता काट कर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मलिकपुर की टीम ने कप्तान चुनमुन ठाकुर के 57, पुष्पेंद्र के 29 व धर्मा के 22 रनों के बदौलत तीन विकेट पर 139 रन बनाए।
वहीं पसुआ की ओर से फैजान ने दो ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में खेलने उतरी इलेवन स्टार पसुआ की अच्छी नहीं रही। ओपनिंग बल्लेबाज अन्ना को 22 रनों पर पवेलियन लौटना पड़ा। सुरुआती दो विकेट 45 पर ही गिर गए। दूसरे छोर पर डटे ओपनर बल्लेबाज अभी ने पारी को संभालते हुए 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा।
विज्ञापन

छठवें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रितिक ने ताबड तोड बल्लेबाजी 49 रन ठोके और चार गेंदें शेष रहते ही टीम को जीत दिलाई। वहीं मलिकपुर के कप्तान ने दो ओवरों में 22 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। मैच में अंपायर की भूमिका आकाश शाक्य व मोहन ने निभाई। आयोजक कमेटी ने चुनमुन ठाकुर को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मेन ऑफ द मैच घोषित किया।
मुख्य अतिथि आदर्श ठाकुर ने युवाओं को खेलों के साथ जुडने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में बहुत सी प्रतिभाएं हैं। आवश्यकता सिर्फ उन्हें तलाशने की है। इस मौके पर आयोजक सत्या चक्रवर्ती, सोना ठाकुर, रोहित यादव, राहुल शाक्य, राज त्रिपाठी, अमन शर्मा, अनुज यादव, सत्यम शाक्य, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें