फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनपुर में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से घर में लगी आग में गृहस्थी राख हो गई। आग लगते देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान आग की चपेट में आकर जल चुका था।
लखनपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र राम रतन सिंह ने बताया कि गुरुवार को अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जब तक पता चलता आगबढ़ गई थी। धीरे-धीरे आग ने कमरे के अंदर रखे कपड़े, बिस्तर, खाने-पीने का सामान सब कुछ चपेट में ले लिया। आग लगते देख आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने पहुंचकर आग का आकलन किया है। बताया कि रिपोर्ट बनाकर शासन को मदद मुहैया कराए जाने को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें