फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंदिर से घंटे, दानपात्र चोरी ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के सेहुदपुर रोड स्थित पाड़री बाबा मंदिर से मंगलवार रात चोरों ने पीतल के घंटे व दानपात्र चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
फफूंद थाना क्षेत्र के खगीपुर गांव के बाहर सेहुदपुर रोड पर पाड़री बाबा का मंदिर है। मंदिर के देखभाल करने वाले झब्बूलाल ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो चैनल की जंजीर कटी मिली। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में लगे सभी छोटे, बड़े पीतल के घंटे व दानपात्र गायब था। इसकी जानकारी मिलते ही कई श्रद्धालु भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की। इसी बीच गांव के लोगों को सेहुदपुर मार्ग किनारे खाली दानपात्र पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले क्षेत्र के लालपुर, इटावा से चार मंदिरों से चोरी हुई थी। अभी तक पुलिस उन घटनाओं का भी खुलासा नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया की मंदिर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें