फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बैंड प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में जनपद स्तरीय बैंंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दो विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेजबान विद्यालय के छात्रों के बैंड ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सोमवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ और मेजबान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की बैंड टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की बैंड टीम ने विभिन्न धुनों व बैंड के क्रिया कलापों का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। विद्यालय की बैंड टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी, व्यायाम शिक्षक भूपदीप सिंह, व्यायाम शिक्षक पवन नायक, शिक्षक रामेंद्र सिंह चौहान, अमित सिंह गौर, सरस्वती विद्या मंदिर के शिवाजी शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें