फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिबियापुर बस स्टेशन के जल्द हैंडओवर एवं संचालित होने की उम्मीद जगी

Wed, 20 Dec 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। लगभग दो माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण के बाद अभी भी संचालन शुरू होने की उम्मीद सजोए दिबियापुर बस स्टेशन के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने 20 दिसंबर को अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लिया है। निगम के लखनऊ एवं इटावा अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर)पर आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा है।
विज्ञापन


जिले के अधिकारियों ने गत 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दिबियापुर में निर्माणाधीन बस स्टेशन का लोकार्पण कराया था। उसी दिन शाम को इटावा सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया ने दिल्ली जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, लेकिन कार्यदायी संस्था से हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण लगभग दो माह बाद भी दिबियापुर बस स्टेशन का विधिवत संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। यहां किसी कर्मचारी की अभी तक तैनाती नहीं हो पाई है। फर्नीचर के अभाव के कारण यहां यात्रियों एवं कर्मियों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। यहां केवल रात्रि विश्राम के लिए तीन बसें पहुंचतीं हैं, लेकिन दिन में बस स्टेशन सूना पड़ा रहता है। कार्यदायी संस्था आवास विकास के अधिकारियों के अनुसार अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से अभी तक 1.44 करोड़ रुपए नहीं मिल पाए हैं। इस खबर को अमर उजाला ने 20 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया। खबर को मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री के साथ परिवहन विभाग, परिवहन विभाग के आला अधिकारियों एवं जिलाधिकारी औरैया को टैग किया गया। इस खबर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आफीसियल ट्विटर हैंडल से इटावा के निगम को निर्देशित किया किया गया कि मामले को संज्ञान में लें। इसके बाद इटावा में निगम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया गया कि महोदय उक्त प्रकरण संज्ञान में है एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया डिपो को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। ट्विटर पर हुए निर्देशों के बाद दिबियापुर क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि लगभग साढ़े तीन वर्षों से निर्माणाधीन दिबियापुर बस स्टेशन के हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें