फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार दिन की कशमकश और चार घंटे में लगा दिया हाइट गेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
चार दिन तक व्यापारियों के विरोध एवं प्रशासन की कशमकश के बाद आखिरकार फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच भी हाइट गेज लगा दिया गया। रात के चार घंटों में प्रशासन ने पूर्वाभ्यास समेत सभी प्रक्रिया पूरी करके हाइट गेज लगाया।


फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच लगाए जा रहे हाइट गेज का व्यापारी चार दिनों से विरोध कर रहे थे। गुरुवार की शाम एसपी चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीओ ने दिबियापुर के व्यापारियों के साथ थाने में बैठक की। यहां व्यापारियों के साथ बैठक के बाद निर्णय हुआ कि हाइट गेज का ऊपरी हिस्सा हटा दिया जाएगा। नहर पुल के पास गुंजन चौराहे पर हाइट गेज लगाने के लिए बड़े वाहनों को गुंजन चौराहे पर मोड़ने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने पूरे दिन की मशक्कत के बाद लगाए गए हाइट गेज को रात साढ़े आठ बजे हटा दिया। इस बीच जिला प्रशासन ने रात में ही रिहर्सल किया किया गया। गुंजन चौराहे पर बाहर से आने वाले बड़े वाहनों के मुड़ने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं पाया गया। इस पर रात में ही हाइट गेज लगाने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रात में ही एक बजे के करीब पहले से निर्धारित स्थान पर फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच हाइट गेज लगा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 22 जुलाई को विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित 168 वर्ष पुराने नहर पुल पर बड़े वाहनों का यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
-
अब बड़े व्यापारियों को लगेगा झटका

भगवतीगंज में बड़े व्यापार करने वाले व्यापारियों को झटका लगेगा। अभी तक सीधे व्यापारियों के गोदाम तक पहुंचने वाले बड़े और भारी वाहन नहीं घुस सकेंगे। व्यापारियों को बड़े वाहनों से माल उतरवाकर छोटे वाहनों के माध्यम से गोदाम तक शिफ्ट कराना मजबूरी होगी। व्यापारियों का कहना है कि इससे रेट में काफी अंतर आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें