फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत, पांच डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। बुधवार को सहायल की एक महिला ने बुखार से दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक उसे निजी चिकित्सकों ने डेंगू होना बताया था। बुधवार को जिले में डेंगू के पांच नए मरीज और मिले हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन

अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को जांच व इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शहर के 50 अस्पताल में डेंगू व टाइफाइड जांच की व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक सैकड़ों की संख्या में बुखार से ग्रसित होकर मरीज पहुंच रहे हैं।
बुधवार को सहायल कस्बे की शारदा देवी (50) की बुखार से मौत हो गई। उसके पुत्र शिवम ने बताया कि मां को दो दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को इलाज के लिए कानपुर ले गए थे, जहां निजी चिकित्सक ने डेंगू होना बताया था।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में एक, उमरसाना गांव में एक, 100 शैया युक्त जिला अस्पताल चिचौली में एक, दिबियापुर के गोपालपुर में एक व असैनी में एक व्यक्ति डेंगू से ग्रसित पाया गया है।
इधर, जिला अस्पताल के डॉ. सरफराज अंसारी ने बताया कि डेंगू बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें दवा दी जा रही है। लोगों से अपील है कि अपने-अपने घरों के आसपास पानी को जमा न होने दें, साथ ही भोजन को खुला न छोड़ें। बुखार आने पर अपनी मर्जी से दवा न लें, बल्कि अस्पताल आकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें