फोटो25- हेड कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र देते एसपी
गृह मंत्रालय से हेड कांस्टेबल को मिला प्रशस्ति पत्र
बिंदकी। गृहमंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर हेड कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र देकर सराहनीय कार्य की उपलब्धि बताई। बिंदकी कोतवाली में आशीष शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। उन्हें सीसीटीएनएस में उत्कृष्ट कार्य के लिए एनसीआरबी डायरेक्टर आईपीएस विवेक गोगिया ने प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित किया था। संवाद