फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब के पैसे न मिलने पर फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24एयूआरपी- 31- मृतक अमरीश की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर में शराब के लिए पैसे देने मना करने पर पत्नी से नाराज युवक ने फंदा लगा जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू की है।
सल्लाहपुर निवासी साधना देवी ने पुलिस को बताया कि पति अमरीश कुशवाहा(38) खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार शाम को पति ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर वह उसे साथ झगड़ा करने लगा। इसके बाद पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और घर के बाहरी हिस्से में मौजूद बरामदे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में खेतों से लौटकर आए ससुर हेमंत कुशवाहा ने शव को फंदे से लटकता देखा। उनके चीखने पर आए पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद परिजनों ने कमरे की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला। अमरीश की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटी सहजल व बेटे कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें