फोटो-16एयूआरपी-42 मृतक प्रशांत की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के बैसुंधरा के पूर्व प्रधान के पुत्र की तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। मृतक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
बैसुंधरा के पूर्व प्रधान रनवीर सिंह यादव ने बताया कि रविवार देर शाम पुत्र प्रशांत उर्फ मोनू (24) गांव के बाजार में कुछ काम से जा रहा था।
सड़क किनारे पैदल जाते वक्त पीछे से आ रहे एक ऑटो ने प्रशांत को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते देख लोग दौड़े और ऑटो को चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन गेल गांव स्थित अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। देर रात प्रशांत ने दम तोड़ दिया।
प्रशांत की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सोमवार दोपहर युवक के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।