दिबियापुर। अज्ञात नंबर से आए लिंक पर क्लिक करना एक युवक को भारी पड़ गया। अज्ञात साइबर ठग ने युवक और उसकी पत्नी के मोबाइल को हैक करके लगभग सवा तीन लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव हर्राजपुर निवासी अतुल कुमार पुत्र राकेश चंद्र ने तहरीर में बताया कि 28, 29 व 30 जून को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने से साइबर ठग ने पीड़ित को गुमराह किया। इसके बाद पीडि़त और उसकी पत्नी दुर्गा बाथम के मोबाइल को हैक करके बैंक खातों से तीन लाख 12 हजार पांच सौ रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित ने रुपए मांगे तो अज्ञात लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)