फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंत नगर के लिए किसानों का जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शुक्रवार शाम 45 किसानों का एक जत्था गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रवाना हुआ। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
किसानों के जत्थे को कृषि विभाग के सहयोग से अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति औरैया के सहयोग से गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंत नगर उद्यम नगर उत्तराखंड में नौ मार्च से 12 मार्च तक होने वाले 115वां किसान मेला के लिए रवाना किया गया। इस दौरान किसान वहां आयोजित होने वाली कृषि उद्योग प्रदर्शनी के आयोजन में भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में जिले के सभी विकास खंडों के 45 किसानों को शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया है। बताया कि यह भ्रमण एवं प्रशिक्षण कृषि विभाग की योजना सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (एसएमएई) के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक, एसडीओ, धीरेंद्र बाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें