फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जालौन रोड पर लगवाई गई ग्रीन नेट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सावन में देवकली मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां भक्तों को पहुंचने वाले मार्ग पर गड्ढों को जहां पिछले दिनों भराया गया। अब इस कड़ी में जालौन रोड किनारे डंप कूड़े के ढेरों से सड़क को सुरक्षित करने के लिए ग्रीन नेट दीवारनुमा सड़क के एक ओर लगाई गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला के 26 जुलाई के अंक में श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए देवकली मंदिर को जाने को लेकर असुविधाओं पर आधारित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें जर्जर सड़क से लेकर मंदिर परिसर में लाल पत्थर के धूप में गर्म होने से पैरों के जलने व सड़क किनारे डंप कूड़े की समस्या को जाहिर किया गया था। इस मामले में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए पहली कड़ी में सदर एसडीएम को निर्देश देते हुए मंदिर परिसर में ग्रीन मैट पत्थरों पर बिछवाई।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग के जरिए सड़क के गड्ढों को भरवाया। वहीं अब इस कड़ी में नगर पालिका परिषद के द्वारा जालौन रोड पर सड़क को डंप कूड़े से सुरक्षित करने के लिए ग्रीन मैट की दीवार खड़ी की गई है। 50 मीटर दायरे में यह ग्रीन मैट लगाई गई है। जिससे कि कूड़ा उड़कर श्रद्धालुओं के पास न पहुंचे। अब देवकली मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो गई है। जिलाधिकारी की संजीदगी ने समस्याओं को बारी-बारी दूर करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें