औरैया। पंचायतीराज विभाग ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। 15 जुलाई से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 30 अगस्त तक चलेगी।
पुरस्कार योजना के लिए ग्राम पंचायतों को शासन द्वारा निर्धारित नौ पर बिंदुओं पर स्व मूल्यांकन कर हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ये मूल्यांकन वित्तीय वर्ष 2021-22 के आधार पर किया जाएगा। 30 अगस्त तक ग्राम पंचायत को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके बाद जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा ग्राम पंचायतों में सत्यापन के बाद इन आवेदनों को शासन भेजा जाएगा। शासन द्वारा विजेता ग्राम पंचायतों को चयन किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी शिव शंकर सिंह ने कहा कि पंचायत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन करना होगा। अगर किसी ग्राम पंचायत को आवेदन में समस्या आए तो वह कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
दो बार लगातार चयनित ग्राम पंचायतें नहीं होंगी पात्र
शासन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए नई ग्राम पंचायतों को मौका दिया जाएगा। इसके तहत वे ग्राम पंचायतें, जिन्हें बीते दो वर्षों में पुरस्कार मिला है। वह ग्राम पंचायत इसमें आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगी।
इन बिंदुओं पर किया जाएगा मूल्यांकन
- गरीब मुक्त गांव - 10 अंक
- स्वस्थ गांव - 10 अंक
- बाल मैत्री गांव - 10 अंक
पर्याप्त जल युक्त गांव - 10 अंक
आत्मनिर्भर गांव - 10 अंक
सामाजिक सुरक्षित गांव - 10 अंक
सुशासन वाला गांव - 20 अंक
महिला हितैषी गांव - 10 अंक