फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना ई-पॉश मशीन होगी मक्का-बाजरे की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में एक अक्टूबर से बाजरा व मक्का की सरकारी खरीद होनी है। जिसकी तैयारी को लेकर शनिवार को ककोर मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने विपणन अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मोटे अनाज की खरीद को लेकर शासन से मिले फरमान में इस बार ई-पॉश मशीन को खरीद से दूर रखा गया है। जिसे लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
एडीएम कार्यालय में जुटे कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मक्का के 14 केंद्र व बाजरे के सात केंद्रों के प्रभारी इस दौरान मौजूद रहे। प्रत्येक केंद्र पर तीन अक्तूबर से खरीद शुरू किए जाने के लिए कहा गया।
जिले में वर्ष 2022-23 में हुई बाजरे की 1037.90 क्विंटल सरकारी खरीद के बारे में जानकारी दी गई। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष 41.52 प्रतिशत हुई खरीद में सामने आए 266 किसानों की सूची मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

जिनसे संपर्क करते हुए रजिस्ट्रेशन करा खरीद सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैनर, पंजीकरण के लिए डेस्क व पहुंचने वाले किसानों के बैठने व पेयजल का इंतजाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें