फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शटर तोड़कर जनरल स्टोर से दो लाख का सामान किया चोरी

Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा स्थित एक जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में रखा दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के समय दुकानदार बाहर गया था। चोरी की जानकारी पर पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी अनुराग अवस्थी ने बताया कि घर के पास ही उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। शहर से बाहर होने की वजह से 18 मई से दुकान बंद थी। मंगलवार रात जब वह लौटे तो घर जाते समय अचानक से उनकी नजर दुकान पर पड़ी। जहां दुकान के अंदर बिजली की रोशनी देख वह दुकान पर पहुंचे। शटर टूटा था और अंदर रखा सामान जमीन पर बिखरा हुआ था। कुछ कीमती सामान गायब था। इस पर उसने यूपी 112 को फोन से सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात जांच पड़ताल की। इसके उपरांत बुधवार सुबह फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर दुकान के अंदर बिखरे पड़े सामान व काउंटर से फिंगर प्रिंट के सैंपल जुटाए। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान से एक फ्रीजर, कंप्यूटर टेबल समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली पंकज मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें