फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आकर्षक रंगोली बनाकर छात्राओं ने लूटी वाहवाही

Sun, 12 Nov 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे के गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर स्कूल परिसर में आराधना यादव के सहयोग से रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा 10 की निम्मो, सुप्रिया, नंदिनी, मुस्कान, रोशनी ने प्रथम, चारू, काजल, वैष्णवी, सान्या, रिचा, दीक्षा ने द्वितीय, कक्षा 11वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में सौम्या, निशा, रजनी, श्वेता, प्रियंका के नाम रहे तथा दूसरे स्थान पर यशी, सेजल, सौम्या, प्रिया, सोनम, शालिनी का नाम रहा। बच्चों ने बहुत सुंदर रंगोली बनाई। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार यादव कहा कि त्योहारों में घर के द्वार पर रंगोली सजाने की परंपरा है, जो उत्साह का प्रतीक है। सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। विद्यालयों में भारतीय परंपरा व त्योहारों की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें