प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रबंधक रवींद्र बाबू द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए , जिससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। यहीं बच्चें देश व विदेशों में शहर का नाम रोशन करते हैं। दौड़ प्रतियोगिता में बीएससी के अरविंद कुमार ने प्रथम, बीएड के सौरभ ने द्वितीय व बीएससी के मनोज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो - खो प्रतियोगिता में बीए की छात्राओं ने बीएससी की छात्राओं को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी टीम में निधि, अनुपमा, रागिनी, आरती, सोनम, प्रीती, श्वेता, रिजवाना व हेमलता शामिल हैं। प्रतियोगिता प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर सुशील पांडेय, विमलकांत द्विवेदी, अनुराग अवस्थी, गोपाल जी द्विवेदी, ह्रदयनारायन तिवारी, आदित्य मिश्रा, शिवानी मिश्रा, जयश्री राजपूत, प्रीती गुप्ता, अनुराधा अवस्थी आदि मौजूद रहे।