फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी की गैरमौजूदगी में बुलाई प्रेमिका, हंगामा

Mon, 10 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात पत्नी के न होने पर पति ने प्रेमिका को घर बुला लिया। जानकारी पर आई पत्नी ने जमकर हंगामा कर पति से हाथापाई की। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक की पत्नी शनिवार शाम को रिश्तेदारी में गई थी। इस पर पति ने रात में प्रेमिका को घर बुला लिया। इसकी जानकारी किसी युवक ने पत्नी को दे दी। जिस पर पत्नी रात में घर लौट आई। घर पहुंची पत्नी की नजर जैसे ही प्रेमिका पर पड़ी वह आग बबूला हो गई। इस पर वह हंगामा करने लगी। इस दौरान पति-पत्नी में हाथापाई भी हुई। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ।
इसी बीच मौका पाकर प्रेमिका वहां से खिसक गई। पीड़ित पत्नी ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। जिसके चलते उसे वह आए दिन प्रताड़ित करता है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें