दिबियापुर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता गुरुवार को असेनी स्थित जनता इंटर कॉलेज में हुई। सीनियर एवं सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की चार अलग-अलग प्रतियोगिताओं में जनता इंटर कालेज अजीतमल की टीमें विजेता हुईं।
सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता व पीबीआरपी दिबियापुर उपविजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता, राजकीय हाईस्कूल विझाई उपविजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता व जनता इंटर कॉलेज असेनी उपविजेता रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता व जनता इंटर कॉलेज विरुहनी की टीम उपविजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने किया। अंत में पुरस्कार वितरण विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर इकरार अहमद ने किया। इस मौके पर रामबल्लभ तिवारी, शिवम शुक्ला, महेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य ब्रजेंद्र दुबे, डा.रामचंद्र, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।