फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैर धोते वक्त नहर में गिरी बालिका, मौत

Wed, 14 Jun 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के जलोखर निवासी बालिका मंगलवार सुबह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी। चिरुहूली के पास नहर में पैर धुलने के दौरान वह असंतुलित होकर गिर गई। पानी का बहाव तेज होने से वह धारा के साथ बह गई। परिजनों व आसपाल के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नहर से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जलोखर निवासी निवासी राहुल ने बताया कि उसके चाचा हरगोविंद की बेटी आरती (07) अपनी रिश्तेदारी में औरैया आई थी। मंगलवार सुबह वह परिजनों के साथ घर लौट रही थी। चिरुहूली के पास पहुंचने पर वह नहर किनारे पैर धुलने चली गई। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गई और पानी की धारा के साथ बहने लगी और कुछ ही क्षणों में वह पानी में डूब गई।
परिजनों के चीखने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने बालिका की तलाश शुरू की करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालिका डूबने के स्थान से करीब डेढ़ किमी दूर टिकौली स्थित टेल के पास मिली। परिजनों ने उसे तुरंत 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव घर ले गए। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है। तो शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें