फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेल्फी लेने के दौरान यमुना में गिरी युवती

Tue, 29 Aug 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ स्थित यमुना पुल पर सहेलियों संग सेल्फी लेने के दौरान युवती असंतुलित होकर नदी में गिर गई। सहेलियों के चीखने पर पास में मौजूद नाविकों व स्थानीय गोताखोरों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के केसरी पुर्वा निवासी सिपाही लाल की पुत्री संध्या (19) सावन के आखिरी सोमवार को सहेलियों संग देवकली स्थित कालेश्वर मंदिर में दर्शन आई थी। पूजा-अर्चना करने के बाद वह सहेलियों के साथ घूमते हुए यमुना पुल पर पहुंच गई। सहेलियों ने बताया कि इसी बीच वह पुल की बैरीकेडिंग से पानी की ओर झांक कर सेल्फी ले रही थी। तभी वह अपना नियंत्रण खोकर नदी में जा गिरी। युवती के नदी में गिरने से हड़कंप मच गया। सहेलियों व पास मौजूद लोगों के चीखने पर नदी में मौजूद नाविकों व स्थानीय गोताखोरों ने पुल के नीचे युवती की तलाश शुरू की।
हादसे की जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी जा पहुंची। करीब आधे घंटे बाद गोताखोरों ने युवती को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि यमुना पुल पर सेल्फी लेने के दौरान युवती नदी में गिर गई थी। उसे सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें