दिबियापुर। रेलवे क्रासिंग के पास एक युवती की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिनाख्त के प्रयास शुरू कराए। सोमवार देर शाम तकरीबन आठ बजे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त के लायक कोई भी वस्तु न मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई। मृतका लाल स्वेटर, लाल जैकेट, काली जींस और जूता पहने थी। लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू का कहना है कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद