फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नगर निकाय चुनावों में मुस्तैदी से जुटें-अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02 एयूआरपी 27- कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का सपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लखनऊ से सैफई जाते समय जैतापुर के सामने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय के चुनाव में मुस्तैदी से जुटने का आह्वान किया।
शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सपा कार्यकर्ताओं को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैफई जाने के कार्यक्रम की जानकारी हुई। सपा नेता अनुज यादव, प्रधान अभिषेक यादव, अमित यादव, दीपू यादव, हिंमाशू पाल, देव कुमार राजपूत, स्वयंवर राजपूत, भूलन पाल, अनवर खां आदि जैतापुर के सामने एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला गुजरा तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। अखिलेश ने अपना काफिला रोककर कार्यकर्ताओं से हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ नगर निकाय के चुनावों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को जल्द औरैया आने का भी भरोसा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका जोरदार अभिवादन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें