फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैस सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा

Mon, 16 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2-सिलिंडर में लगी आग को बाल्टी रखकर बुझाता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सूखमपुर में रविवार को एक घर में रखे एलपीजी सिलिंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

रामलाल कैथवार के घर पर रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर में सुबह लगभग नौ बजे अचानक आग लगते ही हड़कंप मच गया।
ग्रामवासी अंकित तिवारी ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायल व दिबियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवा को सूचना दें। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें