फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठगी करने वाले तीन लोगों पर गैंगस्टर

Thu, 02 Mar 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फर्जी एग्रो फर्टिलाइजर कंपनी की डीलर शिप देने के नाम पर प्रदेश के कई जिलों एवं अन्य प्रदेशों में ठगी करने वाले गिरोह के गैंग लीडर समेत तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों सदस्य जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद गैंग लीडर समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिला सीतापुर के ग्राम अल्लीपुर बांडिया निवासी गैंग लीडर विनोद कुमार उर्फ विनय अस्थाना, सदस्य राकेश भदौरिया उर्फ गोपीचंद्र व गांव निवासी अनूप कुमार शर्मा का एक संगठित गिरोह है। इस गैंग का मुख्य धंधा धोखाधड़ी करना व जान से मारने की धमकी देने जैसे जघन्य अपराध करना है। बताया कि 13 अक्टूबर 2022 को थाना पुलिस ने डीलरशिप देने के नाम पर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं अलग अलग प्रदेशों में करोड़ों ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए थे। यह लोग फर्टीलाइजर कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर बड़े किसानों और प्रधानों को शिकार बनाते थे।
27 अगस्त को पूर्व प्रधान औंतो अनिल कुमार और बाद में बैसुंधरा निवासी अनूप यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच में मामले का खुलासा हुआ । ठगों ने बताया था कि उन लोगों ने जनपद सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, फैजाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, हरदोई, छतरपुर(मध्यप्रदेश) में करोड़ों रुपये की ठगी का काम किया है। इस पर उनके खिलाफ गैगेंस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें