फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: मायके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, भाई के सालों और दोस्तों ने किया कुकृत्य, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते भाई के सालों ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही महिला ने भाई के सालों व उसके दोस्तों समेत पांच पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पति से विवाद चलने की वजह से वह अपने मायके में रहती है। मां का परिवार के भाई से आपसी विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसकी पैरवी वह स्वयं कर रही है।
इससे उसके भाई-भाभी व उनके साले नाराज रहते थे। बीती 10 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाजार में सब्जी लेने गई थी। तभी वहां भाई के साले गुड्डू, बब्लू निवासी दखनाई थाना दिबियापुर, उनके दोस्त सत्यवीर व दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन पकड़ कर बाइक पर बैठा लिया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे किशोरी पुर्वा की ओर ले गए। सूनसान जहग गाड़ी रोककर आरोपी उसे झाड़ियों में ले गए जहां पर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। इस पर उसने घटना की तहरीर अछल्दा पुलिस को दी। 

पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कई दिनों तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 16 जनवरी को उसने कार्रवाई के लिए डाक द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा। फिर भी कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

यहां से भी कार्रवाई न होने पर उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें