फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कस्बा स्थित गणेश पंडाल से मंगलवार भक्तों ने हवन पूजन के साथ बप्पा को विदाई दी। इस दौरान गणपति बप्पा के मूर्ति के साथ भक्त जनों ने नगर परिक्रमा भी की।
विज्ञापन

नगर परिक्रमा के बाद विसर्जन यात्रा गणेश पंडाल से मंडी रोड होते हुए निवाजपुर, सहायल रोड होते हुए कानपुर बिधूना मार्ग से चलकर कस्बा स्थित रामगंगा नहर पर पहुंची। जहां भक्तों ने अबीर गुलाल के साथ बप्पा को विदाई दी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अब की बरस तू जल्दी आना के नारे भी लगे। इस दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें