फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को उपलब्ध कराया ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना के बच्चों के लिए गेल प्रशासन की ओर से विद्यालय परिसर में ओपन जिम की सुविधा मुहैया कराई गई है। इससे बच्चों को इंटरवल के समय मशीनों का लाभ मिलेगा। राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने इस दिशा में गेल के अधिकारियों से वार्ता कर बच्चाें के लिए यह व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना में बच्चाें के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए गेल अधिकारियों की ओर से ओपन जिम की सुविधा मुहैया कराई है। इस सुविधा के मिलने से बच्चों में उपकरण उपयोग करने काे लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। छात्र ही नहीं छात्राएं भी उपकरणों का लाभ उठा रहे हैं। बता दें कि इस विद्यालय में ओपन जिम लगवाए जाने कोे लेकर राज्य सभा सांसद गीता शाक्य की ओर से गेल के अधिकारियों से वार्ता की। जिस पर गेल अधिकारियों ने बच्चों के शारीरिक स्तर को बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था दी।
विद्यालय प्रधानाध्यापक संजय सिंह सेंगर ने बताया कि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की देन है, जिससे विद्यालय में बच्चाें को जिम की मशीनें उपलब्ध हो सकीं। उन्होंने इसके लिए राज्य सभा सांसद व गेल के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें