अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के गांव बोडेपुर निवासी युवक को उसके दोस्तों ने शराब में जलरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल चिचौली के लिए रेफर किया।
क्षेत्र के गांव बोडेपुर निवासी श्रीकृष्ण ने बेटे अनिल को गंभीर हालत में सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर गौरव ने अनिल की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल औरैया के लिए रेफर कर दिया। अनिल के उपचार के दौरान पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि अनिल को उसके दोस्त सुभानपुर निवासी घर से लेकर गए थे।
उन्हीं लोगों ने अनिल को शराब पिलाई। जिसमें जहरीला पदार्थ मिलाया। इससे अनिल की हालत गंभीर हुए। ग्रामीणों ने अनिल को बेहोशी की हालत में पड़ा देख इसकी जानकारी दी थी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। इधर थाना प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।