फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बैंक प्रबंधक समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सेंट्रल बैंक के खाताधारक ने बैंक प्रबंधक समेत चार कर्मियों पर धोखाधड़ी कर एफडीआर की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहिया नगर, दिबियापुर निवासी निधान बंधुदेव पुत्र नारायण चंद्र देव ने बताया कि चार मार्च 2016 को 50 हजार रुपये की एफडीआर के लिए तत्कालीन कैशियर महादेव के पास रुपये जमा किए थे। उसी दिन पीड़ित के पुत्र को तत्कालीन बैंक कैशियर ने 50 हजार रुपये की एफडीआर तैयार कर दे दी थी। चार मार्च 2021 को परिपक्वता मूल्य 72 हजार 497 रुपये अंकित था।
निर्धारित तिथि पर पीड़ित का पुत्र बैंक पहुंचा तो एफडीआर पर अकाउंट क्लोज्ड नाट फाउंडेड लिखकर बैंक से वापस कर दिया गया। इससे संबंधित कई कागजात भी पुत्र ने दिखाए पर प्रबंधक और कर्मियों ने कोई बात नहीं सुनी। आरोप लगाया कि बैंक के कर्मचारी एवं प्रबंधक ने एफडीआर के 72,497 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

न्यायालय के निर्देश पर थाना पुलिस ने तत्कालीन कैशियर महादेव सिंह, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, वर्तमान में कार्यरत कैशियर एवं शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें