अजीतमल। महिला ने पिता-पुत्र पर नौकरी का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम फूलपुर निवासी साधना के पति सतीश की गांव में ही दुकान है। साधना ने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेना-जुआ निवासी अखिलेश और उसके पिता अहिबरन ने जेठ रंजीत, बबलू व सुधीर की पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख 87 हजार 650 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कॉल लेटर देकर लिखित परीक्षा भी दिलवाई। लेकिन नौकरी नहीं लगी। पैसा वापस मांगने पर मुकर गए। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अहिबरन सिंह व उसके पुत्र अखिलेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।