फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंचायत उप चुनाव के लिए बनाए चार सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में छह सितंबर को होने जा रहे प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार सेक्टर मजिस्ट्रेट व चार चुनाव अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उपचुनाव में प्रधान पद की दो सीटों पर 2043 मतदाता मतदान कर अपना प्रधान चुनेंगे।
विज्ञापन

सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत शहबदिया व बिधूना ब्लाॅक की कीरतपुर पंचायत में ग्राम प्रधान पद रिक्त हुए पदों के लिए छह सितंबर को मतदान होगा। कीरतपुर में तीन वहीं शहबदिया में छह प्रत्याशियों ने नामांकन कर चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा अछल्दा व भाग्यनगर की दो ग्राम पंचायत सदस्य समेत दो बीडीसी पदों के चुनाव भी होंगे। अछल्दा वार्ड-27 पर चार बूथ बनाए गए हैं।
वहीं भाग्यनगर वार्ड-57 में तीन व इसी ब्लॉक के खानपुर फफूंद में तीन बूथ बनाए गए हैं। बिधूना के कीरतपुर में एक तो शहबदिया में दो बूथ बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि छह सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। आठ सितंबर को मतगणना संबंधित ब्लॉक में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें