फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शहर की जलभराव की समस्या दूर करने को बनेंगे चार सैंपवेल

Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन जल्द ही चार सैंपवेल बनवाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी से संस्तुति मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कराया जाएगा। जिससे शहरवासियों को बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से लगभग दो साल पहले शहर की जलभराव की समस्या निदान के लिए तैयार किया गया 21 करोड़ रुपये के नाले का प्रस्ताव आज तक शासन में मंजूरी की दरकार में पड़ा है। ऐसे में शहर के लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इधर, शासन की नजरें इनायत न होने और पालिका के लोगों की जलभराव की गंभीर समस्या को देख पालिका प्रशासन ने छोटे स्तर पर ही जल निकासी का रास्ता खोज लिया है।
खास बात यह है कि पालिका की इस व्यवस्था पर करोड़ों खर्च करने की जरूरत नहीं है। बल्कि पालिका अधिकारियों की ओर से महज 40 से 50 लाख रुपये में ही काफी हद तक समस्या का निदान होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


पालिका की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत शहर में जलभराव वाले प्रमुख स्थानों से आने वाले पानी को शहर से बाहर निकालने के लिए चार सैंपवेल बनवाए जाएंगे। जिसमें शहर के अन्य मोहल्लों से नालों के माध्यम से आने वाला पानी एकत्रित होगा। जहां से उस पानी को पंपिंग सेट के माध्यम से बड़े नाले तक पहुंचाकर शहर से बाहर डाला जाएगा। इससे बारिश के दिनों में शहर को टापू बनने से बचाया जा सकेगा। साथ ही लोगों के घरों में अंदर भरने वाला गंदा पानी भी इस व्यवस्था के चालू होने पर नहीं भर सकेगा।
पालिका की ओर से सैंपवेल के लिए चिह्नित स्थान
भीखमपुर, गोविंद नगर में पानी की टंकी के पास, नरायनपुर के अलावा बनारसीदास मोहल्ले में फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास।

इन मोहल्लों में रहती है जलभराव की ज्यादा समस्या
नरायनपुर, इंदिरा नगर नई बस्ती, बनारसीदास, गोविंद नगर झाबर, भीखमपुर में पीपरा मोहल्ला और आवास विकास।
वर्जन
नगर पालिका प्रशासन को 15वें वित्त में एक करोड़ 97 लाख रुपये का बजट मिला है। इस बजट को पेयजल, जल निकासी पर खर्च किया जाएगा। इससे शहर के जलभराव की समस्या दूर करने पर भी खर्च किया जाएगा। जिसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। चुनाव के बाद जिलाधिकारी की अनुमति मिलने पर इस पर काम शुरू कराया जाएगा। -रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें