संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। भरथना रोड पर खुशी गेस्ट हाउस के समाने शनिवार शाम दो बाइकों की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने सीएचसी भिजवाया। जहां उपचार बाद दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया।
कानपुर देहात जनपद के थाना रसूलाबाद के जोत निवासी ध्रुव नरायण शुक्ला ने बताया कि वह पत्नी जया के साथ बाइक से भरथना रिश्तेदारी में जा रहे। शाम छह बजे के करीब बिधूना कस्बा के खुशी गेस्ट हाउस के पास सामने से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस पर दो लोग सवार थे। हादसा होने की वजह से बाइक सवारों में नोकझोक भी हुई।
दूसरी बाइक पर सवार लोग भी घायल हुए। वहीं राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि दंपती ने मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। दंपती को उपचार बाद सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।