फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निकायों के 48 प्रस्तावों के सापेक्ष चार करोड़ ज्यादा धनराशि को मिली स्वीकृति

Thu, 28 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अवस्थापना विकास निधि की आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में जन सुविधा के उपयोगिता पूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश दिए। बताया कि 48 प्रस्तावों के सापेक्ष चार करोड़ 44 लाख 21 हजार 730 रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जन सुविधा के कार्यों के पूर्ण होने से उनका लाभ आमजन प्राप्त कर सकेंगे। जिससे कार्यों की उपयोगिता भी सिद्ध होगी। उन्होंने निर्देश दिए की कार्यों को नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए मानक व गुणवत्ता परक कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि टाइड फंड से नगर पालिका परिषद औरैया में 12 कार्य 1 करोड़ 94 लाख 39 हजार 130 रुपये से, नगर पंचायत अछल्दा में 4 कार्य 27 लाख 09 हजार रुपये की लागत से, नगर पंचायत फफूंद में 4 कार्य 41 लाख 39 हजार रुपये से कराये जायेंगे। इसी प्रकार अनटाइट फंड से नगर पालिका परिषद औरैया में 22 कार्य 1 करोड़ 31 लाख 28 हजार 800 रुपये से, नगर पंचायत फफूंद में 6 कार्य 26 लाख 70 हजार रुपये की लागत से कराये जायेंगे। उन्होंने बताया कि टाइड फंड के अंतर्गत साफ-सफाई तथा जलापूर्ति से संबंधित कार्य कराये जायेगे एवं अनटाइड फंड से निर्माण कार्य कराये जायेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, ईओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें