फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः जल्द सौर ऊर्जा से रोशन होंगे चार परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्कूलों में बिजली पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जिन स्कूलों में कनेक्शन नहीं वहां पर इसकी प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, चार ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए, जहां पर बिजली लाइन नहीं है, उनमें अब सौर ऊर्जा लगेगी।
विज्ञापन

बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में जिले में कुछ ऐसे स्कूल हैं, जिनमें बिजली के कनेक्शन नहीं है। उनके लिए विभाग की ओर से बिजली विभाग को पत्राचार किया गया है। वहीं, चार स्कूल ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां से मेन लाइन काफी दूर है और कनेक्शन कराने में परेशानी होगी।
इसके लिए उनमें सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था। बताया कि इसमें एरवाकटरा ब्लाक के भैदपुर प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय शामपुर, बिधूना ब्लाक के प्राथमिक स्कूल पुरवा मुले व पुरवा पीतराम का कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। भैदपुर के लिए टेंडर हो गया है, अन्य के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें