फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चिंगारी से गेहूं की चार बीघा फसल जलकर राख

Wed, 12 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के तिवर लालपुर और पाकर के पुर्वा में मंगलवार दोपहर खेतों के ऊपर से निकले बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई। इससे निकली चिंगारी से दो किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को तिवर लालपुर में किसान राजेश के गेहूं के खेत में आग की लपटें उठतीं देख आसपास खेतों पर मौजूद किसान दौड़े और पुलिस को जानकारी देने के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी पर सीओ अजीतमल भरत पासवान व थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र भी पहुंच गए। किसानों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आलोक त्रिपाठी के नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक पीड़ित राजेश की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इधर, पाकर के पुर्वा में भी तारों की चिंगारी से खेतों में खड़ी फसल व गट्ठों में आग लग गई। आग से शिवसिंह, शिवराम व शिववीर की कुल दो बीघा फसल नष्ट हो गई। किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जर्जर तार दुरुस्त नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें