दिबियापुर (औरैया)। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर बना रेलवे फ्लाईओवर जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। फ्लाईओवर पर लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है।
वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान बिना पूरी तैयारी के ही रेलवे फ्लाईओवर को शुरू करा दिया गया था। यह फ्लाईओवर जिले की औरैया एवं बिधूना तहसीलों के साथ इटावा और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र को भी जोड़ता है। इसके साथ ही झांसी, जालौन, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन इससे गुजरते हैं। दिबियापुर में फ्लाईओवर के पास रात में अक्सर हादसे होते थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने लाइटें लगवाने की मांग की थी। मंगलवार को फ्लाईओवर के किनारे लाइटें लगवाने की शुरुआत हो गई। चेयरमैन ने बताया कि 15 अगस्त से पहले फ्लाईओवर जगमगाएगा।